स्वच्छता महाअभियान का 10वां दिन: पुरानी बस्ती और परिवहन नगर में मेगा ड्राइव,आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने किया सघन निरीक्षण

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और 5-स्टार रेटिंग दिलाने के लक्ष्य से चलाए जा रहे स्वच्छता महाअभियान के दसवें दिन आज वार्ड क्रमांक 6 (पुरानी बस्ती) और वार्ड क्रमांक 15 (परिवहन नगर) में मेगा स्वच्छता ड्राइव चलाई गई।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय स्वयं दोनों वार्डों में पहुंचे और गली-गली पैदल भ्रमण कर सफाई कार्यों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुराने शहर की रानी रोड, के.एन. कॉलेज के पास ठाकुर घाट गली, विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ विशेष सफाई कराई गई। आयुक्त ने बस्तियों की गलियों, नालियों की पूरी सफाई, अपशिष्ट का तुरंत उठाव और परिवहन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

अभियान में नालों के ऊपर से स्लेब हटाकर उनकी सफाई, सड़कों के किनारे जमी धूल-मिट्टी-बर्म-झाड़ियों की सफाई, कचरे का त्वरित उठाव, कीटनाशक दवाओं और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव बड़े पैमाने पर किया गया।

इस दौरान सभापति नूतन सिंह ठाकुर, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, अखिलेश शुक्ला, राकेश मसीह, विपिन मिश्रा, पीयूष राजपूत, सुनील वर्मा, विनोद गोंड़, डी.के. साहू, सोमनाथ डेहरे, गिरवर विश्वकर्मा, दिलेश्वर सिंह, अजय अग्रवाल, उत्तम राठौर, रथराम राठौर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

नगर निगम का यह अभियान 25 फरवरी से शुरू होकर लगातार विभिन्न वार्डों में चल रहा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग हासिल करना और कोरबा को स्वच्छ शहर बनाना है।