शतरंज का महाकुंभ: रायपुर में 45वीं नेशनल टीम चेस चैंपियनशिप में कोरबा के दो युवा प्रतिभाएं छत्तीसगढ़ का करेंगी प्रतिनिधित्व

कोरबा।  नेशनल टीम चेस चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 16 मार्च से 22 मार्च 2026 तक अग्रसेन धाम रायपुर में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से करीब 330 खिलाड़ी भाग लेंगे, जो शतरंज की बिसात पर अपनी रणनीतिक कौशल और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करेंगे।

इस चैंपियनशिप में लगभग 200 से अधिक ग्रैंड मास्टर और फिडे मास्टर भी शामिल होंगे, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा रहेगा।

कोरबा के लिए गर्व की बात है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के दो युवा खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ की टीम में हुआ है। इनमें शिवांगी सोनी(उम्र 13 वर्ष, बालको) और प्रभमन मल्होत्रा (उम्र 15 वर्ष, कोसाबाड़ी) शामिल हैं।

दोनों खिलाड़ी राज्य की टीम के साथ इस राष्ट्रीय मंच पर अपना कौशल दिखाएंगे। खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने इन प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।