कोरबा(भैसमा )।पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए ।गौरतलब हो कि आगामी 15 मार्च 2026 से कोरबा जिला में पशुपालन विभाग द्वारा खुरहा चपका (एफएमडी) प्रारंभ किया जा रहा है।
इसके सफल क्रियान्वयन और शत प्रतिशत परिणाम प्राप्त हो इस आशय से उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला कोरबा के कुशल मार्गदर्शन में पशु चिकित्सालय भैसमा के मातहत ग्राम मसान और कटबितला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमे ग्राम के पशुपालक उपस्थित होकर लाभांवित हुए।
उक्त शिविर में पशुपालकों को बताया गया कि पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर टीकाकरण करेंगे तथा पशुपालकों की जानकारी राजिस्टर् में संधारित भी करेंगे इस दौरान पशुपालकों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी प्राप्त कर ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे जिसमे सभी पशुपालकों से सहयोग का आग्रह किया गया।
इस संदर्भ में विदित हो कि भारत सरकार द्वारा देश के 800 जिलों में से कोरबा जिला को भी आकांक्षी जिला में शामिल किया गया है यह जिले के लिए गर्व की बात है इस दृष्टि से विभागीय योजनाओं का बेहतर प्रचार प्रसार और सफल क्रियान्वयन हो इसके लिए विभागीय प्रतिबद्धता प्रदर्शित की गई ।
उक्त शिविर में विभागीय अमला डा सतीश राठौर श्रीमती रश्मि जांगड़े, ईश्वर श्रीवास और मनोज भारद्वाज, लखन पटेल, श्री रथ राम अजगल्ले और पशुपालकों की उपस्थिति सराहनीय रही है ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
