कोरबा। जिले के सुदूरवर्ती इलाकों में लगातार निरीक्षण कर रहे कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने लेमरू से श्यांग जाने वाले मार्ग पर विमलता के पास बड़ी गड्ढों और क्षतिग्रस्त सड़क को देखते हुए तुरंत अपना वाहन रुकवाया।
कलेक्टर स्वयं उतरकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया और इसे अत्यंत गंभीर बताते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कार्यपालन अभियंता श्री जी. आर. जांगड़े को मौके पर ही निर्देश दिए कि मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।
यह मार्ग पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जहां बड़े गड्ढों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
कलेक्टर ने कहा कि बारिश और पहाड़ी भूगोल के कारण सड़कें जल्दी खराब होती हैं, इसलिए नियमित निगरानी और त्वरित मरम्मत अनिवार्य है। किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए इस मार्ग की मरम्मत में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर का यह संवेदनशील और त्वरित निर्णय ग्रामीणों के बीच सराहना का विषय बन रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















