कोरबा शहर कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

कोरबा। शहर संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से कांग्रेस ने कोरबा शहर की नई कार्यकारिणी का गठन किया है। यह नियुक्तियां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के अनुमोदन, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, सांसद ज्योत्स्ना महंत की सहमति तथा पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने जिला कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में विनोद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं धुरपाल सिंह कंवर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, अर्चना उपाध्याय, दुष्यंत शर्मा, अशोक लोध और आरिफ खान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार रमेश जायसवाल, रेखा त्रिपाठी, लक्ष्मीनारायण देवांगन, मनीराम साहु, सुधीर जैन, एफ.डी. मानिकपुरी, आनंद पालीवाल, रवि सिंह चंदेल, गिरधारी बरेठ और अनुराग मोहितनाथ को महामंत्री नियुक्त किया गया है।

संगठन में डॉ. एल.पी. साहु, रतन लाल यादव, सुरेश पटेल, डॉ. डी.आर. नेताम, संजीव कुमार अग्रवाल, फरियाद अली, प्रमोद श्रीवास, धनंजय चंद्रा, अनिल अग्रवाल, राजेन्द्र सूर्यवंशी, राजूधन चंदानी और संतोष यादव को सचिव बनाया गया है।

वहीं अवधेश सिंह, शत्रुहन श्रीवास, सनीष कुमार, बिसाहु कुंभकार, सरस्वती कंवर, हीरालाल साहु, क्रांति सोनी, अगहन बाई मुड़ापार, संजू देवी पैकरा और दिनेश कैवर्त को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई है।

इसके साथ ही कोरबा शहर कांग्रेस कमेटी के लिए विजय केशरवानी को प्रभारी बनाया गया है, जबकि ग्रामीण कांग्रेस की जिम्मेदारी डॉ. विनय जायसवाल को दी गई है।

दोनों प्रभारी शुक्रवार तक अपने-अपने प्रभार क्षेत्र का दौरा करेंगे और ब्लॉक, मंडल, वार्ड तथा बूथ स्तर की समितियों के गठन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।