भाजपा युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, निहाल सोनी बने कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा की है। नई सूची में युवा नेता निहाल सोनी को कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मंडल अध्यक्ष बनने की खबर सामने आते ही समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने जिला कोरबा की नई टीम की घोषणा की है। नई टीम के गठन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है।

निहाल सोनी ने अपनी राजनीतिक यात्रा छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू की थी। वे परिषद में कोरबा जिला संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सक्रिय रहे हैं तथा युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लगातार काम करते रहे हैं।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि निहाल सोनी लंबे समय से समाज सेवा और संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। युवाओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है, जिसके चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।