कोरबा।रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में 4 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कोरबा के राताखार स्थित निवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की मेजबानी नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत द्वारा की जाएगी।
समारोह को लेकर तैयारियाँ जोरों पर हैं। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में शहर के जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता अपेक्षित है।
आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा और पारंपरिक होली गीतों, गुलाल तथा आत्मीय मिलन के माध्यम से आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।
महापौर संजू देवी राजपूत ने शहरवासियों को होली की अग्रिम शुभकामनाएँ देते हुए समारोह में सपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि होली आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का अवसर प्रदान करती है तथा समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।
कोरबा में आयोजित यह होली मिलन समारोह रंगों और आत्मीयता के संगम का प्रतीक बनेगा, जहाँ उल्लास, अपनत्व और पारस्परिक सद्भाव का वातावरण पूरे शहर को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















