“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान: होली पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 जेल भेजे गए, 94 पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

कोरबा। होली पर्व के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत सघन चेकिंग एवं कसावट अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में 1 मार्च 2026 को की गई।

अभियान के दौरान असामाजिक तत्वों, गुंडागर्दी एवं अड्डेबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 28 प्रकरणों में 33 आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं धारा 126 (B) एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत 83 प्रकरणों में 94 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी सख्ती बरती गई।

बिना नंबर प्लेट वाहनों पर 10 चालानी कार्रवाई की गई।

तीन सवारी चलाने वाले 51 लोगों पर कार्यवाही की गई।

शराब पीकर वाहन चलाने वाले 27 चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

रात्रि में बेवजह घूमने और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी करने वालों पर भी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। आगे भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

कोरबा पुलिस की अपील:
सभी नागरिक होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और कानून के दायरे में रहकर मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।