कोरबा। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक शंकरडुगू मोहल्ला, पोंड़ी- उपरोड़ा का निवासी था और रोजी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। वह मुख्य सड़क किनारे अंडा दुकान संचालित करता था तथा परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी।
परिजनों के मुताबिक, रात लगभग 8 बजे दुकान बंद करने के बाद वह मोटरसाइकिल से ग्राम कोनकोना गया था। करीब 10 बजे जब वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पोंड़ी-उपरोड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में युवक के सिर और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों की सूचना पर डायल 112 की मदद से उसे पोंड़ी-उपरोड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मृत्यु हो गई।
बताया जा रहा है कि रात अधिक होने के कारण परिजन तत्काल रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सके। अगले दिन थाना पहुंचकर उन्होंने लिखित शिकायत दी।
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मामला कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी वाहन चालक की तलाश जारी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















