सतरेंगा-बांगो बांध के बैकवॉटर में टेंट सिटी, एडवेंचर और होली मिलन का उत्साह
कोरबा। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कोरबा इकाई, छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा 28 फरवरी एवं 1 मार्च 2026 को सतरेंगा स्थित बांगो बांध के रमणीय बैकवॉटर जलाशय के निकट प्रथम “2 दिन 1 रात फैमिली कैंपिंग कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपीएम कोरबा के मुख्य अभियंता संजीव कंसल उपस्थित रहे, जबकि श्रीमती अलका कंसल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
लगभग 40 सदस्यों ने इस साहसिक और यादगार आयोजन में भाग लिया।

राज्य चेयरमैन संदीप सेठ ने बताया कि कैंप में तारामंडल अवलोकन, मूनलाइट वॉक, खेलकूद, टेंट कैंपिंग, बोनफायर, जल क्रीड़ाएं, पानी के भीतर ट्रेकिंग, नौकायन तथा स्वादिष्ट शाकाहारी भोजन के साथ होली मिलन समारोह जैसे विविध आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सदस्यों ने स्वयं टेंट लगाकर अस्थायी “टेंट सिटी” की स्थापना की।
मुख्य अतिथि संजीव कंसल ने कोरबा इकाई की सक्रिय कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सुव्यवस्थित कार्यक्रम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं। श्रीमती अलका कंसल ने भी कैंपिंग अनुभव की प्रशंसा करते हुए सभी को होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन राज्य चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में इकाई उपाध्यक्ष त्रिभुवन कौशिल, कोषाध्यक्ष प्रेमलाल मिरेंद्र, कार्यकारिणी सदस्य कल्पना सेठ, दीपेश राठौर, शिवकुमारी तथा सचिव शैलेन्द्र के सहयोग से संपन्न हुआ।
कैंप के दौरान सदस्यों को पारिवारिक टेंट लगाने एवं पर्यावरण-अनुकूल अस्थायी शौचालय निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
प्रेरक पहल के तहत मुख्य अतिथि संजीव कंसल ने स्वयं अपनी पत्नी के साथ टेंट स्थापित कर सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया।
समापन अवसर पर प्रमाणपत्र वितरण एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रमुख प्रतिभागियों में अनामिका अतुल गुप्ता, अलका सुनील सेठ,मालती प्रदीप जोशी स्मृति योगेश राठौर,साधना, एम. सी.सोनी,अलका नवीन मानिक,स्मिता आनंद देशपांडे, बी.एस. अहिरे, प्रियंका, शारदा सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















