कोरबा। होली पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा विशेष सघन अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिए गए थे।
“सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत स्थायी वारंटी और गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए जिलेभर में विशेष दबिश दी गई। 1 मार्च को एक साथ की गई कार्रवाई में लंबे समय से फरार चल रहे 67 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 30 स्थायी वारंटी शामिल हैं।
अभियान के दौरान विभिन्न प्रकरणों में कुल 97 वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी पूर्व में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते हुए फरार थे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया गया।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व शांतिपूर्वक और कानून के दायरे में रहकर मनाएं।
किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य की सूचना तत्काल नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















