कोरबा। छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री एवं कोरबा नगर विधायक श्री लखनलाल देवांगन ने रविवार की देर शाम संजय नगर स्थित लक्ष्मणबन बस्ती पहुंचकर उस दुखद हादसे के शिकार परिवार से गहन संवेदना व्यक्त की, जिसमें दो दिन पूर्व बाउंड्रीवॉल गिरने से 4 वर्षीय मासूम धनेश कर्ष की दर्दनाक मौत हो गई थी।
घटना में 20 वर्षीय सोनू कर्ष और 18 वर्षीय विशाल यादव गंभीर रूप से घायल हुए थे। मंत्री श्री देवांगन ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की, उनके दुख में शामिल हुए और दिवंगत मासूम की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उन्होंने परिजनों और स्थानीय निवासियों से घटना के पूरे विवरण की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
मंत्री ने मौके पर ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर हादसे की सूक्ष्म जांच करवाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही से होने वाली ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन जरूरी है।
इस दौरान महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत,भोलू यादव, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, राकेश नागरमल अग्रवाल सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
परिवारजनों ने मंत्री के पहुंचने और संवेदना व्यक्त करने के लिए उनका आभार जताया तथा उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले में न्याय सुनिश्चित करेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















