8 पुल और सड़कों की रखी जाएगी आधारशिला, जिले को मिलेगी नई गति
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, श्रम एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा 2 मार्च को कोरबा जिले में 21.35 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे श्री अग्रसेन गौसेवा समिति, कनबेरी के पास आयोजित होगा।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जनमन योजना एवं मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की आधारशिला रखी जाएगी। कुल स्वीकृत राशि में से 20.92 करोड़ रुपये की लागत से 8 वृहद पुलों का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और विकास को नई दिशा मिलेगी।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कोरबा विकासखण्ड अंतर्गत लेमरू-देवपहरी रोड, डोकरमना मेन रोड, बगबुड़ा रोड, बताती-बांसाखार मार्ग तथा पतरापाली-धानकछार मार्ग पर स्थित गौमुखी, चिंगराडांड, गडगड़ा, कोटगसरा और पेंसारी नाला पर पुलों का निर्माण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त पालीतानाखार विधानसभा के पोड़ीउपरोड़ा विकासखण्ड में कटघोरा-अंबिकापुर रोड से बहरीझरिया मार्ग स्थित कोठीझुंझा नाला पर 278.72 लाख रुपये की लागत से एक वृहद पुल का निर्माण प्रस्तावित है।
इन निर्माण कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को वर्षभर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों एवं विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















