कोरबा। एपस्टीन फाइल में कथित खुलासों को लेकर शनिवार को टीपी नगर चौक, कोरबा में महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
जिला महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि एपस्टीन फाइल में केंद्रीय मंत्री का नाम सामने आना गंभीर विषय है और इसकी पारदर्शी जांच होनी चाहिए।
महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तंवर ने कहा कि इस प्रकरण पर प्रधानमंत्री को चुप्पी तोड़ते हुए संबंधित मंत्री से जवाब मांगना चाहिए।
ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से 2017 के बीच केंद्रीय मंत्री और अमेरिकी वित्त कारोबारी जेफरी एपस्टीन के बीच 62 बार ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की।
पुतला दहन कार्यक्रम को पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष हरीश परसाई, शहर जिला अध्यक्ष मुकेश राठौर, एनएसयूआई अध्यक्ष मनमोहन राठौर और पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा, पालुराम साहु, एडी जोशी, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, अविनाश प्रेमलता बंजारे, डॉ. गोपाल कुर्रे, बद्री किरण, रवि सिंह चंदेल, पुष्पा पात्रे तथा रामपुर विधायक प्रतिनिधि प्रवीण ओगरे सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस की जिला सचिव जमुना राठौर ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















