कोरबा। होली के पावन त्योहार को रंगों, उमंगों और भाईचारे की भावना से सराबोर करने के लिए गुड मॉर्निंग ग्रुप द्वारा ‘होली मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव 3 मार्च 2026 को शाम 6 बजे से फोर सीजन्स लॉन एरिया में होगा।
कार्यक्रम में रंग-गुलाल की बौछार के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, संगीत, ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक होली गीतों की मधुर गूंज से पूरा माहौल रंगीन और उत्साहपूर्ण रहेगा। आयोजकों का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, आपसी प्रेम और उत्सव की भावना को मजबूत करना है।
समारोह में सभी सदस्यों को शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन स्थल पर रंगों की विशेष व्यवस्था, स्वादिष्ट पारंपरिक व्यंजन और मनोरंजन के पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि सभी सहभागी सुरक्षित और यादगार माहौल में त्योहार का आनंद ले सकें।
गुड मॉर्निंग ग्रुप के अध्यक्ष महावीर जैन ने सभी सदस्यों से समय पर पहुंचकर रंगों के इस पर्व को मिल-जुलकर मनाने का आग्रह किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















