कोरबा पुलिस की होली एडवाइजरी: प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल, महिलाओं का सम्मान, शराब पीकर वाहन न चलाएं – अपील जारी

“सुरक्षित होली, जिम्मेदार होली” मनाने की अपील, 2 से 5 मार्च तक विशेष निगरानी

कोरबा। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी पंपलेट जारी किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जारी इस एडवाइजरी के माध्यम से नागरिकों से कानून का पालन करते हुए जिम्मेदारीपूर्वक होली मनाने की अपील की गई है।

एडवाइजरी में कहा गया है कि
▪️ केवल प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें।
▪️ किसी पर जबरदस्ती रंग न डालें, सहमति का सम्मान करें।
▪️ महिलाओं के प्रति अभद्र व्यवहार न करें।
▪️ पशु-पक्षियों पर रंग न डालें।
▪️ शराब पीकर वाहन न चलाएं और तीन सवारी से बचें।
▪️ भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें, जेबकतरों से सावधान रहें।
▪️ किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
▪️ अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 2 से 5 मार्च तक जिले में विशेष निगरानी रखी जाएगी। नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आपात स्थिति में नागरिक कंट्रोल रूम नंबर 9479193399 अथवा डायल 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि “सुरक्षित होली, जिम्मेदार होली” मनाते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।