कोरबा। सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सर्वमंगला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक बरमपुर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार युवक खदान से लगे रास्ते से रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे के बाद युवक खून से लथपथ ट्रैक के पास पड़ा था। फाटक पर ड्यूटी कर रहे गेटमैन की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सर्वमंगला चौकी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विभव तिवारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अपने वाहन से जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
चौकी प्रभारी ने बताया कि हादसे में युवक का दायां पैर कट गया है और उसकी स्थिति गंभीर है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।
युवक फिलहाल बोलने की स्थिति में नहीं है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह आत्महत्या के उद्देश्य से ट्रेन के सामने आया था या फिर दुर्घटनावश हादसे का शिकार हुआ।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
