कोरबा।होली त्योहार से पहले प्रदेश सरकार ने कटघोरा क्षेत्र के 5,449 किसानों को ‘किसान उन्नत योजना’ के तहत बोनस राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित कर बड़ी सौगात दी है। राशि वितरण के अवसर पर कटघोरा के एक भवन में आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल ने प्रतीकात्मक रूप से कुछ किसानों को लाभान्वित किया।
विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों से जो वादा किया था, उसे होली से पूर्व पूरा करते हुए ‘किसान उन्नत योजना’ की अंतर राशि का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि बोनस राशि किसानों के खातों में पहुंचने से उनके चेहरों पर खुशी झलक रही है और इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान किसानों को मछली पकड़ने के जाल वितरित किए गए तथा पात्र किसानों को चेक भी प्रदान किए गए। किसानों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए योजना को हितकारी बताया।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल, उपाध्यक्ष लालबाबू ठाकुर, जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्षा श्रीमती झुलबाई गोविंद सिंह कंवर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, जनपद सदस्य राम प्रसाद कोर्राम, जिला पंचायत सभापति सुषमा रवि रजक, मुख्यकार्यपालन अधिकारी यशपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिधेक गर्ग, धान उपार्जन केंद्र कटघोरा के प्रबंधक विनोद भट्ट, कृषि विभाग के अधिकारी एमपी सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं किसान उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















