कोरबा।होली पर्व को लेकर शहर में बढ़ती भीड़ और यातायात दबाव के मद्देनज़र कोरबा यातायात पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। खासकर शारदा विहार से रेलवे क्रॉसिंग तक के क्षेत्र में भारी आवाजाही को देखते हुए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
यातायात पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लगातार अनाउंसमेंट कर वाहन चालकों और आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है।
लोगों को अनावश्यक रूप से सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने, निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और सावधानीपूर्वक आवागमन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
होली के कारण बाजार क्षेत्रों में खरीदारी बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है। इसे नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी जारी है।
यातायात पुलिस विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि होली का पर्व सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















