कोरबा।ऊर्जा नगरी कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ने जा रही है। 100 बेड की अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य संस्था शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 07 मार्च 2026, शनिवार को किया जाएगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह संस्था अंचलवासियों को उच्चस्तरीय, सुरक्षित और समयबद्ध उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से स्थापित की गई है।
अस्पताल में 24×7 आपातकालीन सेवा उपलब्ध रहेगी।
आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित उपचार के लिए प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ एवं आधुनिक उपकरण लगातार उपलब्ध रहेंगे। भर्ती मरीजों के लिए वातानुकूलित वार्ड, प्राइवेट एवं सेमी-प्राइवेट कक्ष की सुविधा के साथ परिजनों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। अस्पताल परिसर में स्वच्छ एवं संतुलित आहार हेतु हाईजेनिक भोजन कक्ष भी संचालित रहेगा।
चिकित्सा सेवाओं के अंतर्गत न्यूरो सर्जरी, शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी, फिजियोथेरेपी एवं रेडियोलॉजी विभाग कार्यरत रहेंगे। बच्चों के लिए समर्पित आईसीयू, 20 बेड का अत्याधुनिक नवजात शिशु आईसीयू (NICU) तथा 20 बेड का एडल्ट आईसीयू स्थापित किया गया है। चार मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाए गए हैं। डायलिसिस यूनिट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
डायग्नोस्टिक सेवाओं में सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, सी-आर्म मशीन सहित अन्य उन्नत उपकरणों की व्यवस्था की गई है, जिससे रोग की त्वरित एवं सटीक पहचान संभव हो सके। फिजियोथेरेपी विभाग में एडवांस लेज़र तकनीक, स्पाइनल डेकोम्प्रेशन मशीन एवं आधुनिक उपकरणों के माध्यम से उपचार किया जाएगा।
अस्पताल में प्रदेश का पहला स्पाइनल मोबाइलाइज ट्रैक्शन यूनिट स्थापित किया गया है, जो स्लिप डिस्क और सायटिका जैसी समस्याओं के उपचार में सहायक होगा।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार भविष्य में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी सहित अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को भी चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ करने की योजना है, ताकि क्षेत्रवासियों को बड़े शहरों की ओर न जाना पड़े।
प्रबंधन समिति ने बताया कि “शिवाय हॉस्पिटल” सेवा, संवेदना और समर्पण के भाव के साथ अंचलवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















