कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता महाअभियान के तीसरे दिन आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने वार्ड क्रमांक 39 (रिस्दा) और वार्ड क्रमांक 49 (हसदेव क्रमांक 02) का दौरा किया। उन्होंने इन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सफाई कार्यों का जायजा लिया और लोगों से सीधे बातचीत की।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत और आयुक्त के मार्गदर्शन में चल रहे इस मेगा स्वच्छता अभियान के तहत नालियों पर जमा स्लेब हटाकर उनकी गहन सफाई, सड़कों के किनारे जमी धूल-मिट्टी-बर्म-झाड़ियों की सफाई, कचरे का त्वरित उठाव एवं परिवहन, कीटनाशक दवाओं तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।
आयुक्त ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी करें, घर से निकलने वाला कचरा सही जगह रखें ताकि उसका उचित निपटान हो सके। गंदगी फैलाने या कचरा डंप करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।
अभियान के दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला, राकेश मसीह, एन.के. नाथ, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
