सीएमएमएस पोर्टल,कंट्रोल रूम व तकनीकी प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी; पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जोर
कोरबा। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के तहत जिले में जिला स्तरीय प्रशिक्षण का दूसरा दिन आयोजित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में जनगणना निदेशालय के संयुक्त निदेशक अशोक मिश्रा एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक तथा मास्टर ट्रेनर कैलाश पांडे ने जिले के सभी चार्ज अधिकारियों (तहसीलदारों) को विस्तृत जानकारी प्रदान की।
सत्र के दौरान संयुक्त निदेशक ने सीएमएमएस पोर्टल में दर्ज की जाने वाली प्रविष्टियों की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। उन्होंने प्रशिक्षण बैच तैयार करने, शेड्यूल निर्माण, सभी तहसीलों में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित करने तथा अटेंडेंस शीट तैयार करने जैसे प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण हेतु कार्यक्षेत्र निर्धारण, नक्शे पर लिस्टिंग, मकान सूचीकरण मानचित्र को स्कैन कर सीएमएमएस में अपलोड करने और लैंडमार्क का सटीक उल्लेख सुनिश्चित करने जैसी तकनीकी प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
राष्ट्रीय प्रशिक्षक ने प्रगणक एवं पर्यवेक्षक की भूमिका, उनके उत्तरदायित्व और विधिक प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
पीपीटी के माध्यम से प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया, ताकि आगामी जनगणना कार्यों में पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं अपर कलेक्टर ओंकार यादव,उप संचालक मोहन सिंह कंवर, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, जिला एनआईसी अधिकारी हेमंत जायसवाल सहित सभी चार्ज अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















