भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा मनोनित: प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बने

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह की सहमति से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक डॉ. देवेन्द्र कश्यप ने प्रदेश कार्यसमिति के नए सदस्यों की घोषणा की है। इस घोषणा में कोरबा के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

डॉ. नागेन्द्र ने इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से स्वास्थ्य शिविरों, मेडिकल जागरूकता अभियानों, मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविरों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता की सेवा करने का संकल्प लिया।

डॉ. नागेन्द्र का मानना है कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं के माध्यम से पार्टी समाज के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

यह मनोनयन छत्तीसगढ़ में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय विशेषज्ञता और सामाजिक कार्यों के लिए पहले से ही क्षेत्र में जाने जाते हैं, और अब वे पार्टी के मंच से बड़े पैमाने पर जनसेवा का कार्य करेंगे।