सीएम के जन्मदिन पर भाजपा ने किए सेवा कार्य

सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया जन्मदिवस

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन जिला भाजपा द्वारा ‘सेवा-सुशासन-संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में जिले के विभिन्न स्थानों पर जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, अस्पतालों में फल वितरण तथा जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरित की गई।

साथ ही तालाबों की साफ-सफाई कर महतारी वंदन एवं अन्य योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया। मंदिरों में पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संकल्प दोहरा रहा है। अंत्योदय की भावना हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा उद्देश्य है।

कार्यक्रमों में जिले से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।