कोरबा। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के सहयोग से संचालित Balco Medical Centre द्वारा बालको अस्पताल परिसर में नई फार्मेसी (औषधि भंडार) का शुभारंभ किया गया। फार्मेसी का उद्घाटन बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार तथा बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने संयुक्त रूप से किया।


इस अवसर पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक सिन्हा सहित कंपनी के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
मरीजों को मिलेगी सुलभ और किफायती दवा
नई फार्मेसी का उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही स्थान पर आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराना है। अब मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भटकना नहीं पड़ेगा।
फार्मेसी में सामान्य उपचार से लेकर विशेष चिकित्सा में उपयोग होने वाली आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी। साथ ही दवाओं पर विशेष रियायत भी दी जाएगी, जिससे इलाज का खर्च कम होगा और समय पर दवा उपलब्ध हो सकेगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता
बालको के सीईओ राजेश कुमार ने कहा कि यह पहल क्षेत्र के लोगों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी सामुदायिक स्वास्थ्य विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है और भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेंगे।
नई फार्मेसी के शुभारंभ से क्षेत्रीय मरीजों को उपचार के साथ-साथ दवा सुविधा भी अब उसी परिसर में आसानी से मिल सकेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















