कोरबा।संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मानसनगर, कोरबा निवासी राज पटेल को महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने सम्मानित करते हुए 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। यह राशि महापौर सम्मान निधि से दी गई।
महापौर संजू देवी राजपूत ने राज पटेल को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज की सफलता पूरे कोरबा शहर के लिए गर्व का विषय है और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी।
बताया गया कि राज पटेल कोरबा के पहले विद्यार्थी हैं जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की इस प्रतिष्ठित परीक्षा के मुख्य चरण को सफलतापूर्वक पार किया है।
इस अवसर पर राज पटेल की माता श्रीमती शकुंतला पटेल सहित उनके परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, महापौर के निज सहायक सचिन तिवारी, संजय झा सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















