रायपुर। राजधानी रायपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित महतारी चौक मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कार से 36 लाख 50 हजार रुपये गबन करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात किसी बाहरी चोर ने नहीं, बल्कि पीड़ित के करीबी दोस्त ने ही साजिश रचकर अंजाम दी।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गबन की पूरी राशि 36 लाख 50 हजार रुपये बरामद कर ली है।
प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिरदा, ने बताया कि उन्होंने ग्राम पिरदा में जमीन खरीदने के लिए 36.50 लाख रुपये का सौदा किया था। 16 फरवरी को वे अपने मित्र नितिन सोनी के साथ कार (CG 17 RJ 1911) से टोकन राशि देने रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। कार को मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा कर उन्होंने चाबी नितिन को सौंप दी और स्वयं रजिस्ट्री कार्यालय चले गए।
कुछ देर बाद नितिन ने फोन कर बताया कि कार में रखा सफेद थैला, जिसमें 36.50 लाख रुपये थे, चोरी हो गया है।
मौके पर पहुंचकर जांच करने पर रकम गायब मिली। पूछताछ के दौरान नितिन के संतोषजनक जवाब न देने पर संदेह गहराया।
पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण किया। फुटेज में काली स्कूटी से एक संदिग्ध के आने-जाने के संकेत मिले। सख्त पूछताछ और घटनास्थल के पुनर्निर्माण के बाद नितिन ने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर साजिश रचने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस के अनुसार, नितिन भारी कर्ज में डूबा था। उसने योजना के तहत ज्ञानप्रकाश को रजिस्ट्री कार्यालय भेजा और साथी तनवीर को बुलाकर रकम हड़प ली। इस काम के बदले तनवीर को 2 लाख रुपये देने का वादा किया गया था।
गिरफ्तार आरोपियों में नितिन कुमार सोनी (32), निवासी सुमित लैंडस्केप, थाना विधानसभा रायपुर, तथा तनवीर आलम (28), निवासी रावाभांठा ट्रांसपोर्ट नगर, थाना खमतराई रायपुर शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 94/26 के तहत धारा 316(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच और त्वरित कार्रवाई के चलते घटना के कुछ ही घंटों में पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया और पूरी रकम बरामद कर ली
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















