अंबिकापुर। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी बालक संस्था से सोमवार रात 15 अपचारी बालक फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे बालकों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड को पकड़कर उसके साथ मारपीट की और मौके से भाग निकले।
हमले में घायल गार्ड को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फरार 15 में से 5 अपचारी बालकों को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि 10 अब भी फरार हैं।
बताया गया है कि संस्था में हत्या, चोरी, दुष्कर्म और मारपीट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त किशोरों को रखा जाता है।
घटना के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में हुई संभावित चूक की भी जांच की जा रही है। जल्द ही सभी फरार बालकों को पकड़ लेने का दावा किया गया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















