दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर दंपत्ति से लूट, ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोचा

कवर्धा। जिले में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पिपरिया थाना क्षेत्र के लखनपुर और सेमो गांव के बीच सोमवार को चार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक ग्रामीण दंपत्ति को कट्टे की नोक पर लूट लिया। हालांकि ग्रामीणों की सतर्कता और साहस के चलते दो आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि अन्य दो फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, दंपत्ति मोटरसाइकिल से अपने काम से जा रहे थे।इसी दौरान सुनसान रास्ते पर दो मोटरसाइकिलों में सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि बदमाशों ने कट्टा दिखाकर दंपत्ति को डराया और उनसे नकदी व अन्य सामान लूट लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी संदिग्ध गतिविधियां देखी गई हैं, लेकिन नियमित पुलिस गश्त नहीं होने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया