उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य व महापौर संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित
कोरबा।नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन में विकास यात्रा को आगे बढ़ाते हुए लगभग 3 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि महापौर संजूदेवी राजपूत ने अध्यक्षता की।
28 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण
दर्री जोन के विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से 28 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन भवनों में बच्चों के लिए पठन-पाठन, खेलकूद और पोषण आहार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इसके अलावा वार्ड क्रमांक 59 में नवधा पंडाल के पास 15 लाख रुपये की लागत से बाउंड्रीवाल, मंच निर्माण और सामुदायिक भवन मरम्मत कार्य का भूमिपूजन किया गया।
बस स्टॉप व सामुदायिक भवन जनसेवा को समर्पित
वार्ड क्रमांक 59 दर्रीखार में एनटीपीसी की सीएसआर मद से 9 लाख रुपये की लागत से निर्मित बस स्टॉप यात्री प्रतीक्षालय तथा वार्ड क्रमांक 58 साडा कॉलोनी, दर्री में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया गया। अतिथियों ने फीता काटकर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर इन्हें जनता को समर्पित किया।

सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित हुआ है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए पारदर्शी शासन की परंपरा को आगे बढ़ाने की बात कही।
महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा बनाए गए छत्तीसगढ़ राज्य को संवारने की जिम्मेदारी हम सबकी है। उन्होंने कोरबा के विकास में राज्य सरकार और मंत्रियों के मार्गदर्शन की सराहना की।
कार्यक्रम में निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















