प्रदूषण नियंत्रण और गांव के विकास को प्राथमिकता देने की मांग
कोरबा।पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरमा में शनिवार को गिट्टी खदान एवं क्रेशर प्लांट स्थापना को लेकर जनसुनवाई आयोजित की गई। यह जनसुनवाई छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल के समक्ष स्पष्ट रूप से अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार का प्रदूषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण के ठोस उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए। ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि गौण खनिज से प्राप्त रॉयल्टी का उपयोग स्थानीय गांवों के विकास कार्यों में किया जाए।
जानकारी के अनुसार पसान तहसील के सरमा में प्रस्तावित कंपनी की क्रशिंग उत्पादन क्षमता प्रतिवर्ष 100 से 420 टन तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। वहीं तनेरा क्षेत्र में 50,048 टन प्रतिवर्ष उत्खनन क्षमता के लिए भी सुनवाई की गई।
ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि पर्यावरणीय एवं अन्य सभी वैधानिक मापदंडों को पूर्ण किए बिना किसी भी प्रकार की अनुमति प्रदान नहीं की जानी चाहिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी, सरपंच प्रमिला मरपच्ची, सरमा सरपंच शिवकुमार उइके तथा पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















