कोरबा। जिले के हरदी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुड़ापार मेन रोड बाजार के पास शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दोपहर करीब 3 बजे बलौदा की ओर से आ रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और सीधे एक मकान में जा घुसा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। अचानक नियंत्रण खोने से वाहन घर में घुस गया, जिससे वहां मौजूद एक महिला इसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















