हरित, सुरक्षित और आधुनिक खनन तकनीकों को नजदीक से देखा, एसईसीएल की सतत पहल की सराहना
कोरबा।सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम एवं छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सिक्किम से आए 15 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने 10 फरवरी को एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थित एशिया की सबसे बड़ी खुले मुहाने की कोयला खदान गेवरा का भ्रमण किया।
इस दौरे का उद्देश्य देश की ऊर्जा सुरक्षा में एसईसीएल की भूमिका, पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों और सतत खनन पहलों को प्रत्यक्ष रूप से समझना था।
दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने अत्याधुनिक हेवी अर्थ मूविंग मशीनरी (एचईएमएम) के संचालन को करीब से देखा। मीडिया दल को सरफेस माइनर के माध्यम से ब्लास्ट-फ्री कोयला उत्खनन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई, जो सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल खनन का उदाहरण है।
इसके अलावा फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी प्रणाली के जरिए कोयला डिस्पैच की पारदर्शी और धूल-रहित व्यवस्था से भी अवगत कराया गया, जिससे प्रदूषण में कमी और कार्यकुशलता में वृद्धि सुनिश्चित होती है।
प्रतिनिधिमंडल ने गेवरा क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से किए गए सघन पौधारोपण कार्यों का अवलोकन कर सराहना की।
पत्रकारों ने कहा कि पहली बार उन्हें कोयला खनन की आधुनिक और सुरक्षित प्रक्रियाओं को इतनी निकटता से देखने का अवसर मिला। उन्होंने ऊर्जा उत्पादन के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति एसईसीएल के संतुलित दृष्टिकोण की प्रशंसा की।
गेवरा खदान के भ्रमण के पश्चात मीडिया दल ने एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में प्रबंधन के साथ संवाद किया। इस अवसर पर एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन, बिरंची दास, निदेशक (एचआर) एवं रमेश चंद्र महापात्र, निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की भावी योजनाओं, सतत विकास लक्ष्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















