कोरबा।सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में कक्षा द्वादश के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के पूर्व प्राचार्य नवल किशोर ने की।
इस अवसर पर कक्षा एकादश के विद्यार्थियों ने अपने वरिष्ठ साथियों के लिए विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बद्री प्रसाद स्वर्णकार, फिरत राम साहू एवं चंदूलाल राठौर उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विद्यालय से जुड़ी अपनी खट्टी-मीठी यादें साझा कीं, जिससे वातावरण भावुक हो गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा,तृप्ति और सोनिया ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आलोक द्वारा किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुषमा बारस्कर ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। व्याख्याता श्रीमती लक्ष्मी पांडे ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
इसी क्रम में 6 फरवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का विद्यालय में लाइव प्रसारण किया गया। विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए उपयोगी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और विश्वास जताया कि ये टिप्स परीक्षा में उन्हें आत्मविश्वास और सफलता दिलाने में सहायक होंगे।
सभी आचार्यों के मार्गदर्शन एवं विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















