कोरबा।कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत एसईसीएल दीपका खदान में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनलोड ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही खदान परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल दमकल वाहन को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही एसईसीएल की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना के कारण कुछ समय के लिए खदान क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही भी रोक दी गई थी।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय ट्रेलर अनलोड अवस्था में था। यह ट्रेलर बृजेश सिंह के डीओ में नियोजित था, जबकि इसका स्वामित्व प्रिंस पांडे के नाम बताया गया है।
राहत की बात यह रही कि ट्रेलर में कोयला लोड नहीं था, जिससे बड़े नुकसान से बचा जा सका। रोड सेल इंचार्ज संतोष सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही फायर वाहन की सहायता से आग को समय रहते बुझा लिया गया। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, हालांकि ट्रेलर को काफी नुकसान पहुंचा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















