कोरबा । पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा के बीएड विद्यार्थियों द्वारा कॉलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा संकाय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राएं अपने-अपने घरों से पौधे लेकर आए और उन्हें कॉलेज परिसर में गमलों में रोपित किया। लगाए गए पौधों में एरिका पाम, गुलाब, सेवंती, तुलसी सहित अन्य प्रजातियां शामिल रहीं, जो पर्यावरण को शुद्ध रखने में सहायक होंगी।
पौधरोपण के पश्चात विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने कहा कि पेड़-पौधे केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी विरासत भी हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण पर जोर देते हुए इसे भविष्य के लिए स्वच्छ, शुद्ध और हरित परिवेश बनाए रखने की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम में शिक्षा संकाय की विभागाध्यक्ष डॉ.भारती कुलदीप,डॉ.रश्मि शुक्ला,श्रीमती प्रीति द्विवेदी,कुणाल दासगुप्ता सहित अन्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















