माधव संस्कार समिति के स्वास्थ्य शिविर में 125 लोग हुए लाभान्वित

कोरबा।नगर के शारदा विहार क्षेत्र में माधव संस्कार समिति द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ लिया। शिविर के माध्यम से कुल 125 लोगों को लाभान्वित किया गया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को उच्च रक्तचाप (बीपी) एवं मधुमेह जैसी बीमारियों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर डॉ. स्वप्न विश्वास एवं डॉ. एस. सिंह ने उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयां निःशुल्क प्रदान कीं। इसके साथ ही अन्य रोगों के संबंध में भी मरीजों को उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया।

डॉक्टरों द्वारा लोगों को आहार-विहार, नियमित व्यायाम एवं जीवनशैली में सुधार को लेकर भी आवश्यक सुझाव दिए गए, जिससे वे स्वस्थ जीवन जी सकें। माधव संस्कार समिति ने बताया कि यह शिविर संस्था की सेवा गतिविधियों की श्रृंखला का हिस्सा है तथा भविष्य में अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे।

शिविर में क्षेत्र की पार्षद सुषमा राम शंकर साहू सहित फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि प्रकाश सिंह,रत्नेश शुक्ला,विवेक साहू, विकास साहू,सामाजिक कार्यकर्ता अमृत लाल बत्रा,सुखीराम यादव,दीपक मुखर्जी, नरेश पटेल, अनूप मंडल, नरेश पांडेय, दीपक सन्नी राजपूत, कृष्णा प्रसाद सोनी, प्रकाश कुरील, अनिल शर्मा, राजकुमार सेठ एवं अन्य गणमान्य नागरिकों का सहयोग रहा।