कोहडिय़ा में संकल्प महिला मंडल ने बच्चों को बांटे उपहार

कोरबा।हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम के संकल्प महिला मंडल सीनियर क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए आंगनबाड़ी केंद्र कोहडिय़ा में अध्ययनरत बच्चों के बीच गिफ्ट पैकेट का वितरण किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूक्मणी सिंह ने बच्चों को स्वयं उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि महिला मंडल की कार्यकारिणी बच्चों एवं महिलाओं के हित में निरंतर कार्य करती रहती है और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम में संकल्प महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, मनीषा पांडेय, कविता पंड्या, सचिव संगीता कोरम, सहसचिव मंजूषा बरदिया, कोषाध्यक्ष हर्षिता श्रीवास्तव एवं सांस्कृतिक सचिव स्वाति जैन उपस्थित रहीं। महिला मंडल के सदस्यों ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें पढ़ाई और स्वच्छता के प्रति भी प्रेरित किया।