कोरबा।बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2018 के बहुचर्चित जमीन नस्तीकरण मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग के तीन सेवानिवृत्त अधिकारियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रिटायर्ड पटवारी, राजस्व निरीक्षक (आरआई) तथा तत्कालीन तहसीलदार शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बांकी मोंगरा मेन चौक स्थित एक विवादित भूमि से संबंधित है। जमीन के मूल स्वामी द्वारा प्रकरण को पुनः खोलने के लिए आवेदन प्रस्तुत किए जाने के बाद मामले की जांच की गई, जिसमें गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं।
जांच में सामने आया कि संबंधित राजस्व अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी करते हुए विवादित भूमि को नस्ती घोषित कर दिया तथा कथित रूप से अवैध कब्जाधारियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उन्हें क्लीन चिट प्रदान की गई। इस दौरान दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के साक्ष्य भी मिले हैं।
मामले में बांकी मोंगरा थाना पुलिस ने सोनी, डिक्सेना एवं शिवशंकर यादव को आरोपी बनाया है। तीनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आगे की विवेचना प्रारंभ कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
