कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कोरबा ग्रामीण संभाग अंतर्गत बरपाली वितरण केंद्र के ग्राम पकरिया एवं भैसमा में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, जनपद अध्यक्ष अशोक बाई कंवर एवं बिजोमती राठिया उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया, जनपद सदस्य नीता यादव, भूपेंद्र सिंह कंवर तथा सरपंच संघ अध्यक्ष विश्राम कंवर शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरबा उप संभाग के सहायक अभियंता चंद्र कुमार राठौर ने की। उन्होंने वितरण कंपनी की 25 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि विधायक फूल सिंह राठिया ने अपने संबोधन में कहा कि पावर वितरण कंपनी की सेवाओं से आमजन को निरंतर लाभ मिल रहा है। उन्होंने सौर ऊर्जा को भविष्य की आवश्यकता बताते हुए कहा कि बिजली से जुड़ी सरकारी योजनाओं को अपनाकर आम नागरिक आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
इस अवसर पर यशवंत राठौर ने पावर वितरण कंपनी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा की जानकारी दी तथा प्रधानमंत्री कुसुम योजना एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में लगातार दो वर्षों तक नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को पावर कंपनी की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पकरिया सरपंच लीलावती कंवर, भैसमा सरपंच संजय सिंह कंवर, अजय कंवर, कमलेश अनंत, बरपाली की कनिष्ठ अभियंता सलोनी टोप्पो, डोमन कौशल, रामकृष्ण राव सहित लाइन कर्मचारी दिनेश कुमार, विजय, राजू यादव, दीपक,हरीश,अभिषेक,कमलेश,रूपनारायण,अतुल, हेमंत, सुखसेन, तरुण, राजेंद्र एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















