कोरबा। कोरबा–उरगा–चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोरबा से चांपा की ओर जाते समय फोरलेन सड़क के एंट्री पॉइंट पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
चांपा की ओर से आने वाले वाहन और उरगा की ओर से चांपा जाने वाले वाहन आमने–सामने आ जाते हैं, जिससे यहां लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। मोड़ पर कई बार वाहनों की टक्कर भी हो चुकी है।
इस स्थान के आगे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की फोरलेन सड़क गुजरती है, जहां चौराहे के पास वाहनों की पार्किंग के कारण वाहन चालकों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ता है। बाहर से आने वाले चालक कोरबा की ओर जाने के बजाय सीधे फोरलेन में प्रवेश कर जाते हैं, जबकि यह सड़क आगे जाकर फोरलेन रिंग रोड पर समाप्त हो जाती है।
स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि यहां स्पष्ट दिशासंकेतकऔर चेतावनी बोर्ड लगाए जाना बेहद आवश्यक है, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके और यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















