कोरबा। कोरबा जिले के वार्ड क्रमांक 16, पंप हाउस स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को कुल 26 साइकिलों का वितरण किया गया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और बालिकाओं की आत्मनिर्भरता समाज के विकास के लिए आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि शासन की सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है, जिससे छात्राओं को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलती है और पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह बढ़ता है।
कार्यक्रम में शाला अध्यक्ष रामकिशोर यादव, पार्षद रामकुमार साहू, सदस्य चंद्रहास यादव, पालक प्रतिनिधि संतोष केवट, शेखर तिवारी, राजेश राठौर, राजेश मिश्रा, अशोक लाल, फूलचंद कुलदीप एवं छबील पांडे सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य प्रभा सिंह के साथ शिक्षिकाएं किरण दुबे, सपना द्विवेदी, ममता गवेल, वंदना सोनी एवं आकांक्षा भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
साइकिल पाकर बालिकाओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए इसे बालिका शिक्षा के लिए मील का पत्थर बताया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















