श्रम मंत्री ने किया संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ, स्व-सहायता समूहों को चेक व किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड वितरित

कोरबा।श्रम मंत्री द्वारा संपूर्णता अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बिहान योजना से जुड़े विभिन्न स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहायता स्वरूप चेक वितरित किए गए।

ग्राम दोंदरो की देवी स्व-सहायता समूह, जय मां दुर्गा स्व-सहायता समूह, जामबहार की जय मां लक्ष्मी एवं जय अंबे स्व-सहायता समूह तथा सोनपुरी की राधा कृष्णा स्व-सहायता समूह को चेक प्रदान किए गए। वहीं कोलगा निवासी उतरा सिंह, पंचराम, श्री शांति एवं दुकालुराम को सॉयल हेल्थ कार्ड भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम के दौरान श्रम मंत्री ने स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और उनके कार्यों की सराहना करते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।