कोरबा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की कड़ी में शीघ्र ही 100 बिस्तरों वाला एक अत्याधुनिक एवं सुविधाओं से युक्त नया अस्पताल शुरू होने जा रहा है।
इस अस्पताल में इलाज से जुड़ी सभी आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, जिससे जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
अस्पताल के संचालन से पूर्व अस्पताल प्रबंधन द्वारा विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। इन पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 25 एवं 26 जनवरी को आयोजित साक्षात्कार (इंटरव्यू) में भाग लेकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करेगी बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

