कोरबा। कोरबा यंगमेन एसोसिएशन काली पूजा समिति द्वारा 23 जनवरी को बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन पुराना बस स्टैंड स्थित दुर्गा पंडाल में किया जाएगा। इस अवसर पर कोलकाता से आए पंडित द्वारा मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न होगी। कार्यक्रम में मां की वंदना, पुष्पांजलि अर्पण, हवन तथा भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
एसोसिएशन के राजेश चक्रवर्ती ने बताया कि कार्यक्रम को और आकर्षक बनाने के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें 5 से 8 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं श्रीराम, सीता, हनुमान, श्रीकृष्ण एवं राधा की वेशभूषा में भाग ले सकेंगे।
उक्त दिवस पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती भी मनाई जाएगी।
समिति ने शहरवासियों से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















