कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर 45 वर्षीय नितिन नवीन (नबीन) के निर्विरोध चयन पर कोरबा जिले में भव्य जश्न मनाया गया। पार्टी के पूर्व छत्तीसगढ़ प्रभारी रहे श्री नवीन के इस ऐतिहासिक पदभार ग्रहण पर कार्यकर्ताओं और आमजन में जबरदस्त उत्साह देखा गया।
टीपी नगर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की थाप, आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण के साथ खुशियां मनाई गईं।
यह भव्य उत्सव भाजपा जिला कोरबा के नेतृत्व में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, जिससे पूरे शहर में उत्सव का रंग छा गया।
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने संबोधित करते हुए कहा, “विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नवीन का चयन हर कार्यकर्ता के लिए गर्व का क्षण है। छत्तीसगढ़ प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत किया, जिससे प्रदेश में नया उत्साह भर गया है।”
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने नितिन नवीन को जमीन से जुड़े, समर्पित और कर्मठ नेता बताते हुए कहा, “सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ उनकी सांगठनिक क्षमता पार्टी को नई ऊर्जा देगी। उनके नेतृत्व में भाजपा और अधिक सशक्त होगी तथा राष्ट्र विकास की गति तेज होगी।”
कार्यक्रम में डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, विकास अग्रवाल, अशोक चावलानी, संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, मंजू सिंह, योगेश जैन, प्रफुल्ल तिवारी, लक्की नंदा, कमला देवी बरेठ, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, प्रीति स्वर्णकार, राकेश नागरमल अग्रवाल, ज्योति वर्मा, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, डिलेन्द्र यादव, मनोज लहरे, अभिषेक गर्ग, मनीष मिश्रा, शैलेंद्र यादव, सूरज पांडेय, अजय चंद्रा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, राजेश लहरे, उदय श्रीवास्तव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
सभी ने एक स्वर में नितिन नवीन को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। यह जश्न न केवल कोरबा बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी गर्व का विषय है, क्योंकि श्री नवीन के छत्तीसगढ़ प्रभारी काल में पार्टी ने मजबूत आधार बनाया था। उम्मीद है कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से प्रदेश संगठन को और बल मिलेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















