कोरबा।शालेय शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा के वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2026 का विमोचन आज छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के करकमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने शालेय शिक्षक संघ को बधाई देते हुए शिक्षकों को समाज का भविष्य निर्माता बताया।
मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज को सदैव छात्र हित में सकारात्मक कार्य करते हुए शिक्षा के माध्यम से सशक्त और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए शिक्षकों से एकजुट और संगठित रहकर निरंतर छात्र कल्याण के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शालेय शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा द्वारा संभाग प्रभारी भवदीप दुबे के मार्गदर्शन में प्रांतीय पदाधिकारी रामचरण साहू एवं जिलाध्यक्ष वेदव्रत शर्मा के नेतृत्व में मंत्री से सौजन्य भेंट की गई। इसी दौरान संघ द्वारा वर्ष 2026 के कैलेंडर का औपचारिक विमोचन कराया गया।
कैलेंडर विमोचन अवसर पर शालेय शिक्षक संघ के जिला सचिव धनश्याम प्रसाद रस्तोगी, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ईश्वरी तिवारी, सह प्रभारी हेमलता राठौर, जिला पदाधिकारी वीरू गुप्ता, वेगेंद्र साहू, राकेश एक्का, उदय शर्मा, गणेशराम प्रजापति, खगेंद्र कौशिक, सहित आरती सराफ, पायल साहू, सरिता आदिले, ललिता तिवारी, ममता राज, आरती केशरवानी उपस्थित रहीं।
इसके साथ ही विभिन्न ब्लॉकों से ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चंद्रा (पोड़ीउपरोड़ा),भानू प्रसाद साहू(कोरबा),समीम खान (कटघोरा),प्रकाश चंद्र निषाद(पाली),विजेंद्र पाटले (करतला),ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप जायसवाल, संगठन सचिव प्रहलाद श्रीवास, गजेन्द्र सिंह सुमन, राजलाल मरकाम (प्रचार सचिव), दौलतराम कुर्रे (सचिव), विनोद श्रीवास, कमलेश्वर भारद्वाज, जीवन बघेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन की एकजुटता और शैक्षिक प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















