राष्ट्रीय राजमार्ग-130 में भीषण हादसा,दोनों चालक कूदकर बचाए अपनी जान रायपुर से अंबिकापुर जा रहा था पाइलिंग ट्रैक्टर
कोरबा।राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर ग्राम बरपाली में लूसिया पेट्रोल पंप के आगे ट्रक और पाइलिंग ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पाइलिंग ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान ट्रैक्टर में सवार दोनों चालकों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गड्ढों की खुदाई और पाइलिंग कार्य में इस्तेमाल होने वाला ट्रैक्टर रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बरपाली में लूसिया पेट्रोल पंप के आगे राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद पाइलिंग ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए।
हादसे की भयावहता का अंदाजा वाहन को हुए नुकसान से लगाया जा सकता है।
दोनों चालकों ने कूदकर बचाई जान
बताया जा रहा है कि पाइलिंग ट्रैक्टर में दो चालक सवार थे। इनमें एक की पहचान शिव बामन के रूप में हुई है, जबकि दूसरे चालक का नाम फिलहाल सामने नहीं आया है। टक्कर के दौरान दोनों चालकों ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि, उन्हें चोटें आई हैं या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
दुर्घटना के कारणों की पुष्टि नहीं
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे के बाद पाइलिंग ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और ट्रक चालक की क्या भूमिका रही, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हादसे के कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















