कोरबा। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति, कोरबा विभाग की सेविकाओं द्वारा भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन दशहरा मैदान, राजेन्द्र प्रसाद नगर से सायं 3 बजे प्रारंभ होकर सुभाष चौक, निहारिका, घंटाघर होते हुए पुनः दशहरा मैदान में आकर संपन्न हुआ।
पथ संचलन में कोरबा, जांजगीर-चांपा एवं सक्ति जिले की सेविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कदम से कदम मिलाकर चलती सेविकाओं ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने भारत माता की जयकारे लगाए और पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीमती रचना नायडू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि नगर की प्रमुख चिकित्सक डॉ. अन्नपूर्णा बोर्डे मुख्य अतिथि रहीं।
मुख्य वक्ता रचना नायडू ने राष्ट्र सेविका समिति के 90 वर्षों के गौरवशाली इतिहास एवं राष्ट्र निर्माण में सेविकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस पथ संचलन में राष्ट्र सेविका समिति कोरबा विभाग की कुल 260 सेविकाओं ने भाग लिया,वहीं कोरबा नगर के 300 से अधिक स्वयंसेवकों,विविध संगठनों के कार्यकर्ताओं एवंमातृ-शक्तियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















