कोरबा। सरकार द्वारा मत्स्य क्षेत्र को एक लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने के प्रयासों के तहत जिले में मछुआरों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मछुआरा कल्याण योजना के अंतर्गत जिला मत्स्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत एतमानगर में नाव वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जनपद सदस्य आयुष सिंह, जिला मत्स्य पदाधिकारी सहायक संचालक क्रांति कुमार बघेल एवं मत्स्य निरीक्षक कमल किशोर सिंह तंवर ने पोंडी-उपरोड़ा विकासखंड की 16 मछुवारा समितियों को नाव एवं मोटर प्रदान किए।
यह वितरण मछुआरों को आधुनिक उपकरणों से लैस कर उनके व्यवसाय को सशक्त बनाने और आय में वृद्धि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शासन लगातार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों और मछुआरों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नाव एवं मोटर प्राप्त करने वाली मछुवारा समितियों ने विभाग के इस सहयोग के लिए खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री उपलब्ध होने से उनका मत्स्य व्यवसाय और अधिक मजबूत होगा तथा वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकेंगे।
जिला मत्स्य विभाग के इस प्रयास से कोरबा जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय मछुआरों के जीवन स्तर में सुधार की उम्मीद जगी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















